Categories: Home

बच्‍चों के बेहतर कल के निर्माण के लिए वोट दे:उपेंद्र कुशवाहा

चुनावी जनसभा को संबोधित करते उपेंद्र कुशवाहा

सीवान:महाराजगंज विधानसभा में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद कुशवाहा उर्फ आजादी बाबू के पक्ष में गुरुवार को राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सिकटिया उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। वहीं मंच का संचालन अशोक कुमार ने किया। उन्होंने सभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्‍कूलों के शिक्षा व्‍यवस्‍था को और बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिस मुद्दे पर बिहार के शिक्षक संघर्ष करते आ रहे हैं समान काम का समान वेतन वाली मांग को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

कुशवाहा ने कहा कि आपलोगों की बदौलत 15 साल में बड़े भाई और 15 साल मंझले भाई ने बिहार में राज किया। फिर भी गरीबों के लिए पढ़ाई, इलाज, दबाई, सिंचाई, नौकरी, रोजगार आदि किसी क्षेत्र में मुकम्मल व्यवस्था दो में से कोई भाइयों ने नहीं की। उन्होंने कहा कि इस बार वोट अपने बाल-बच्‍चों के बेहतर कल के निर्माण के लिए दें । संबोधन के अंत में उन्‍होंने जनसमूह की सहमति के बाद अपने प्रत्याशी अजीत प्रसाद कुशवाहा के गले मे जीत का माला पहनाई।मौके पर जदयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा,डॉ.फुलेश्वर मांझी, विनोद राम,
इस्तेखार खाँ, लोजपा युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, नगनारायण सिंह, रामाशंकर शाही, विजय यादव, सूरज बरनवाल,रंजन साह,के.बी कुशवाहा,रवि कुशवाहा,बिट्टू कुशवाहा,सतेंद्र प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago