Categories: Home

मतदान केंद्रों पर दी जा रही मतदाताओं वीवीपैट की ट्रेनिंग

मतदाताओं को ट्रेनिंग देते शिक्षक

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक मतदाताओं को मत डालने के बारे में जागरूक कर रहे हैं और उन्हें ईवीएम से मतदान करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। मंगलवार को प्रखंड के महम्मदपुर व ब्रह्मस्थान पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को वीवीपैट की ट्रेनिंग दी गई। महम्मदपुर पंचायत में शिक्षक अवधेश कुमार, मोहम्मद मुश्ताक व ओमप्रकाश मांझी तथा ब्रह्मस्थान पंचायत में श्यामबाबू कुमार व जयप्रकाश सिंह ने वीवीपैट की ट्रेनिंग दी।

बाजार में छापेमारी कर पुलिस ने 29 लीटर देशी शराब बरामद किया,तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना मुख्यालय के भगवानपुर बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 29 लीटर देशी शराब बरामद किया। धंधेबाजों ने इसे खेतों में व अन्य जगहों पर विक्री के लिए छुपाकर रखा था।पुलिस छापेमारी की भनक लगते हीं धंधेबाज भाग गए। छापेमारी के लिए भगवानपुर बाजार में पुलिस को देख खलबली मच गई। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन धंधेबाज आकाश उर्फ भुअर, मोहन चौधरी, व सुमन चौधरी के खिलाफ मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज किया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago