vyavahaar nyaayaalay kee sthaapana ko lekar adhivaktaon ne pradarshan kiya
महाराजगंज अनुमंडल (सीवान) व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लेकर महाराजगंज अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में गुरूवार को अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए अनुमंडल अधिवक्ता संघ के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सूचना मिली है कि महाराजगंज व्यवहार न्यायालय के लिए चन्द्रशेखर पुस्तकालय सह पूर्व अनुमंडल कार्यालय में रखे गए उपस्कर को वापस मंगाए जाने की साजिश चल रही है। जिससे अधिवक्ता संघ के साथ महाराजगंज की आम जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यहां के सारे जनप्रतिनिधियों में जनता के प्रति अकर्मण्यता का भाव है।
जिसके चलते महाराजगंज अनुमंडल के गठन के 29 वर्षो में भी व्यवहार न्यायालय की स्थापना नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यहां के उपस्कर वापस मंगाए जाते हैं तो महाराजगंज की जनता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी उग्र प्रदर्शन करेगी इसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार जी, विजय सिंह,अध्यक्ष मुंशी सिंह, आमोद कुमार भानु,वशिष्ठ कुमार सिंह,अनिल सिंह,गजेंद्र प्रसाद सिंह,अमरेंद्र कुमार सिंह, राम संजय सिंह,भारत भूषण भास्कर, नीरज कुमार सिंह, संजय उपाध्याय,विजय कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह मिथिलेश कुमार सिंह,पी.पी. रंजन द्विवेदी,ओमप्रकाश प्रसाद अभय कुमार श्रीवास्तव, के.के. सिंह, करुनाकांत सिंह, राजकिशोर शर्मा, प्रभात कुमार सिंह आदि अधिवक्ता शामिल थे
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment