torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack अपनी मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया - गौरी किरण
Homeदेशबिहारराजनीति

अपनी मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया

भगवानपुर हाट(सीवान)बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के पंचायत से निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने अपनी नव सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना दिया।धरना देने के बाद सभी वार्ड सदस्यों ने बीडीओ डॉ.कुंदन से मिलकर अपना ज्ञापन सौंपा।दिए गए ज्ञापन में वार्ड सदस्यों ने वार्ड सदस्य को वित्तीय अधिकार,पंचायत के विकास कार्यों ने शिलालेख पर वार्ड सदस्य के नाम दर्ज करना,वार्ड सदस्य को भत्ता समय से मिले,वार्ड सदस्य को दस लाख की फंड की व्यवस्था कराना,वार्ड में योजना की जांच करने जाए अधिकारी तो उसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी जाए,ताकि जनता के द्वारा पूछने पर उसे जवाब दिया जा सके,आवास सहायक वीना वार्ड सदस्य को बताए मुखिया से मिलकर आवास का काम कर ले रहे है।जिसके कारण जिस लाभुक को आवास मिलना चाहिए उसे नहीं मिल पा रहा है।नल जल योजना को सुचारू रूप से संचालन के लिए वार्ड को दिया जाए सहित अन्य मांग शामिल थे।इस मौके पर वार्ड सदस्यों में बादल कुमार,विपिन कुमार,ममता देवी,फुलवास हुसैन,हसबुन नेशा,मालती देवी,शंकर यादव,अशोक कुमार,अरविंद कुमार,जितेंद्र महतो,पंकज कुमार सहित अन्य वार्ड सदस्य शामिल थे।