Home

अररिया में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिये 14-19 फरवरी तक वार्डवार आम सभा का होगा आयोजन

जिले के सभी पंचायतों में 22 फरवरी को आम सभा आयोजित कर वंचितों को टीकाकरण का होगा प्रयास
15 साल से अधिक उम्र के तमाम लोगों को टीका का निर्धारित डोज लगाने का होगा जरूरी इंतजाम

अररिया(बिहार)जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 22 फरवरी को सभी पंचायतों में आम सभा आयोजित कर शतप्रतिशत टीकाकरण का प्रयास किया जायेगा। इससे पहले 14 से 19 फरवरी के बीच जिले के सभी वार्डों में वार्डवार आम सभा आयोजित कर वंचितों को कोरोना का टीका लगाये जायेंगे। कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव प्रत्यय अमृत ने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं।

निर्धारित कार्य योजना के तहत वार्डवार होगा सभा आयोजित :
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. विधानचंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 15 साल से अधिक आयु वर्ग के तमाम लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में टीका का दूसरा डोज लेने के नौ माह या 39 सप्ताह का समय पूरा होने पर लाभुकों को प्रिकॉशन डोज का टीका भी लगाया जा रहा है। विभागीय निर्देश का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि समुदाय स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान को सुदृढ बनाने के लिये 14 से 19 फरवरी तक वार्डवार आम सभा का आयोजन किया जाना है। नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि संबंधित वार्ड में निर्धारित कार्य योजना के तहत आम सभा आयोजित कराते हुए बैठक के दिन ही एक टीकाकरण दल के सहयोग से कम से कम दो आंगनबाड़ी केंद्रों टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।

लाभुकों को प्रेरित करेंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता :
डीआईओ डॉ. मो मोईज ने बताया कि विभागीय निर्देश के मुताबिक 15 से 18 साल के किशोरों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्र की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर किशोरों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने का काम करेंगी। इस क्रम में 60 साल या इससे अधिक उम्र के गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को टीका के प्रिकॉशन डोज से आच्छादित किया जायेगा।

संबंधित मुखिया की अध्यक्षता में होगा पंचायतस्तीय सभा :
जानकारी देते हुए डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने बताया कि 22 फरवरी को जिले के सभी पंचायतों में संबंधित पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित किया जायेगा। उसी दिन विशेष टीकाकरण अभियान संचालित करते हुए 15 से अधिक आयु वर्ग के तमाम लोगों को टीका का निर्धारित डोज लगाया जायेगा। साथ ही योग्य लाभुकों को प्रिकॉशन डोज का टीका लगाया जायेगा। आम सभा के सफल संचालन की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपी गयी है। वार्डवार सभा आयोजित करने को लेकर माइक्रोप्लान बन कर तैयार है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य संबंधी मामलों की मासिक समीक्षात्मक बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन पर अभियान की सफलता को कारगर रणनीति तैयार की जायेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago