Home

समाज को स्वच्छ रखने के लिए कचरा प्रबंधन इकाई योजना का कारगर

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में उतरी साघर पंचायत के साघर सुल्तानपुर गांव में गुरुवार को बीडीओ डॉ.कुंदन एवं मुखिया सुभाष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया।इस मौके पर बीडीओ ने कहा की गंदगी बीमारी का मूल कारण होता है । निरोग रहने के लिए स्वच्छता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वच्छ समाज हो । कचरा का प्रबंधन हो । इसके लिए सरकार द्वारा लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर सभी पंचायतो में कचरा प्रबंधन इकाई का निर्माण करा रही है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मी प्रति दिन घर घर जायेगे।उन्हें अपने घरों का कचरा अवश्य दे दें।स्वच्छता कर्मियों के साथ उत्तम ब्यवहार करने का आग्रह भी किया।उन्होंने कहा कि गिला एवं सूखा कचरा उठाव की ब्यवस्था की गई है।

अध्यक्षता करते हुए मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि कचरा प्रबंधन इकाई तक पहुचने के लिए 300 फिट सड़क भी बनाया गया क्योंकि इस स्थल तक पहुचने का रास्ता नहीं था। समारोह का संचालन प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार गौरव ने किया। स्वच्छता कर्मियों को ई रिक्सा , हाथ रिक्सा, दस्ताना , कैप आदि प्रदान किया।इस अवसर पर मुखिया सुभाष ने कहा कि लगभग साढ़े सात लाख के लागत से बना यह यूनिट पंचायत को स्वच्छ रखने में कारगर साबित होगा । उन्होंने कहा कि पंचायत में कुल 13 वार्ड है । उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में राजस्व ग्राम 3 है । जिसमे 24 सौ 52 घर है । इस अवसर पर मुखिया राजेश्वर साह,मुखिया जितेंद्र पासवान,मुखिया राजेश्वर साह,मुखिया शमीम अख्तर, विभाकर पांडेय,पवन सिंह,मूरत मांझी सहित पंचायत के वार्ड सदस्य उपस्थित थे ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago