Home

सोनपुर से मुजफ्फरपुर तक लोगो में जागरूकता के लिए डीआरएम ने जवानों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हाजीपुर(वैशाली)पूर्व मध्य रेल के रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर मंडल के द्वारा शुक्रवार को आजादी के 75वां अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मोटरसाईकिल रैली का आयोजन किया गया।उक्त रैली में सोनपुर मंडल के कुल 20 मोटर साईकिल पर 40 जवान बावर्दी दुरूस्त भाग लिये।

मोटरसाईकिल रैली को सोनपुर रेल मंडल कार्यालय द्वारा सोनपुर रेल मंडल प्रबंधक,नीलमणी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया।इस दौरान श्री एच. श्री निवास राव,मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल सोनपुर मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रैली में शामिल रेल सुरक्षा बल के जवानों के हाथों में रेलवे सुरक्षा,यात्री सुरक्षा, एसीपी (परिचालन) एवं अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइन न पार करने तथा गाड़ियो पर पत्थर नही फेंकने के सम्बंध में विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जन-जन को जागरूक करने का प्रयास किया गया है।उक्त मोटर साईकिल रैली पूर्ण अनुशासन के साथ 75 कि.मी.की दूरी सोनपुर से हाजीपुर होते हुए रेलवे लाइन के नजदीकी गॉवों के विभिन्न मार्गो से होते हुए मुजफ्फरपुर तक जाएगी तथा पुनःअन्य मार्गों से होते हुए जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न करते हुए सोनपुर वापस आयेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago