हाजीपुर(वैशाली)नेहरू युवा केन्द्र वैशाली द्वारा जल जागरण अभियान के तहत कैच द रेन,का पोस्टर जारी करते हुए डीएम उदिता सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति पानी की बचत करे और जल संचयन में योगदान करे।डीएम ने कहा कि गर्मी के दिनों में भू-जल स्तर में गिरावट देखने को मिल रही है।शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक जल संचयन जरूरी है।
डीएम के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कैच द रेन पोस्टर जारी किया गया।इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए सह उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह,रूडसेड के निदेशक संजीत कुमार एवं नेहरू युवा केन्द्र के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
इसके पश्चात वैशाली समाहरणालय सभागार में नेहरू युवा केन्द्र से संबद्ध युवाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर अरूण कुमार ने सभी प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग जब भी ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम करें तो लोगों को जल संचयन के लिए जागरूक करें और इसके तकनीकी पहलुओं को बतायें।उन्होंने कहा कि इसकी तकनीक बहुत सरल है और स्थानीय स्तर पर हीं इसका क्रियान्वयन सम्भव है।इससे भूमिगत जल भी रिचार्ज होगा।लोग निजी चापाकल के पास भी ऐसी व्यवस्था अपनाकर जल संचयन कर सकते हैं।उन्होंने ने कहा कि इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करें और कहीं कोई दिक्कत है तो बतायें।जिला प्रशासन भी सहयोग करेगा।इस अवसर पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment