भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों के नाक के निचे विगत एक सप्ताह से जल जमाव के कारण आम लोगो से लेकर कार्यालय आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उक्त जल जमाव प्रखंड कार्यालय परिसर के पिछले भाग में अवस्थित पीएचईडी का जल मीनार के जलापूर्ति पाइप टूट जाने के कारण हो रहा है।अंचल गार्ड रूम के पीछे यह पाइप एक सप्ताह से टूटा है।
इससे पानी का बहाव तेज रफ्तार से होने के कारण पूरे परिसर में जल जमाव हो गया है।अंचल अभिलेखागार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा निर्वाचन कार्यालय के आसपास भी जल जमाव होने से काफी परेशानी हो रही है।बलहा गांव से अपनी माता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आई दिब्यांग युवती सुशीला कुमारी ने बताया कि जल जमाव के कारण कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी हो रही है ।
इस संबंध में कनीय अभियंता पीएचईडी गुलाम नवी आजाद से बात करने पर बताया कि एक दो दिन में पानी के बहाव को रोकने के लिए पाइप का रिपेयरिंग करा दिया जाएगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment