Home

हर जिले में निःशुल्क कोचिंग खोलना चाहते है:कृष्ण भारती

सारण:भारतीय लवणकार समुदाय के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार भारती शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बन रहे हैं। वे सारण जिले के दो प्रखंडों और मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में निःशुल्क कोचिंग सेंटर चला रहे हैं। इन कोचिंग सेंटरों में वंचित तबके के बच्चे पढ़ाई करते हैं।

सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के शिकारपुर गांव और मसरख प्रखंड के धवरी मदारपुर गांव के नोनिया डीह टोला में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। तीसरा सेंटर मुजफ्फरपुर जिले के मरवन प्रखंड के खलिलपुर गांव में चल रहा है। इन तीनों जगहों पर आसपास के गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ने आते हैं।

कृष्ण कुमार भारती हर माह अपनी मेहनत की कमाई से 3500 रुपये इन कोचिंग सेंटरों पर खर्च करते हैं। उन्होंने कुछ शिक्षकों को मानदेय पर रखा है। उनका मानना है कि शिक्षा ही गरीबी से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता है।

कृष्ण कुमार भारती ने बताया कि बचपन में उनके माता-पिता के पास पैसे नहीं थे। इसी कारण वे उच्च शिक्षा से वंचित रह गए। अब वे भारत सरकार के गृह मंत्रालय में एक छोटे पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं।

इसके साथ ही वे देशभर में घूम-घूमकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। उनका सपना है कि हर जिले के वंचित इलाकों में निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोले जाएं। उनका कहना है कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति के बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक सबका साथ, सबका विकास संभव नहीं है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago