Home

शस्त्र सत्यापन 5 से 10 मई तक, नहीं कराने पर लाइसेंस रद्द

मधुबनी:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए मधुबनी जिले में शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का थाना वार भौतिक सत्यापन 5 मई से 10 मई 2025 तक किया जाएगा। इसके लिए थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने थानों में शस्त्र पंजी से मिलान कर सत्यापन सुनिश्चित करें। थानाध्यक्षों को कहा गया है कि वे चौकीदारों के माध्यम से शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को नोटिस जारी करें। शत-प्रतिशत तामिला कराएं और सत्यापन के बाद तामिला प्रतिवेदन तथा सत्यापन प्रतिवेदन विशेष दूत के माध्यम से जिला शस्त्र कार्यालय भेजें।

जिन अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा निर्धारित तिथि और समय पर शस्त्रों का सत्यापन नहीं कराया जाएगा, उनके खिलाफ आयुध नियमावली के उल्लंघन का मामला मानते हुए अनुज्ञप्ति निलंबन या रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तय तिथि और समय पर संबंधित थानों में उपस्थित होकर शस्त्रों का सत्यापन करें। सत्यापन प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में उसी दिन जिला कार्यालय को सौंपें। जिनका सत्यापन नहीं हो सका, उनका विवरण अलग से मंतव्य सहित भेजें।

थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में शस्त्र निरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं और शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें।

बिहार में शराब का व्यापार और सेवन पूरी तरह अवैध है। इससे जुड़ी जानकारी टोल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 पर दें। जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06276-222576 पर भी सूचना दी जा सकती है। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago