Home

हकेवि में अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकार विषय पर वेबिनार आयोजित

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में मंगलवार को अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकार विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के ओबीसी सेल द्वारा आयोजित इस वेबिनार में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के सह-आचार्य डॉ. संदीप कुमार यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने ओबीसी सेल को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के बारे में सोचना चाहिए।
इससे पूर्व वेबिनार की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुई। विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के सह-आचार्य एवं वेबिनार के संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। भौतिकी विभाग के प्रोफेसर सुनील कुमार ने कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का परिचय प्रतिभागियों से कराया। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में कार्यक्रम को महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि इंसानित के नाते हमें जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सहायक आचार्य व वेबिनार के आयोजन सचिव डॉ. पवन कुमार ने मुख्य वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया। वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. संदीप कुमार यादव ने पिछड़ा वर्ग के इतिहास पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसकी उत्त्पति से लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कालेलकर आयोग व मंडल आयोग की सिफारिशों पर चर्चा करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक,आर्थिक,शैक्षणिक स्थिति से प्रतिभागियों को अवगत कराया और बताया कि किस तरह से अन्य पिछड़ा वर्ग की स्थिति में सुधार किया जा सकता है। कार्यक्रम में मंच का संचालन शोधार्थी प्रिया यादव ने किया जबकि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की सहायक आचार्य व आयोजन सचिव डॉ. स्वाति चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago