Home

जिलाधिकारी सारण की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक

छपरा:सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक की।बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावा/आपत्ति के सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया एवं समय सीमा के अंतर्गत सुनिश्चित कराने का निदेश सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) को दिया गया।आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला स्तर पर 22 कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारियों को कोषांग से संबंधित कार्यों के निष्पादन हेतु माइक्रो प्लानिंग करने तथा निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी भी निर्देश दिया की अपने स्तर से आवश्यक कोषांग का गठन कर ले।निर्वाचन से संबंधित पूर्व तैयारियों के तहत अर्द्धसैनिक बलों के आवासन स्थल पर आवश्यक सुविधाओं, मतदातान केन्द्र भवन में एएमएफ (Assured Minimum Facilities) की उपलब्धता एवं अन्य बिंदुओं को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सितम्बर के पहले माह में विधानसभा वार सेक्टर पदाधिकारियों एवं संबद्ध पुलिस पदाधिकारियों के क्षेत्र में ही बैठक कर उनके द्वारा अबतक किये गए कार्यों की समीक्षा की जायेगी। न्यायालय से संबंधित मामलों में ससमय तथ्य विवरणी दाखिल करने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा भुगतान के सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। मुआवजा भुगतान में किसी भी स्तर से अनावश्यक बिलंब होने पर, संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।राजस्व महा-अभियान के तहत शत प्रतिशत जमाबन्दी प्रति एवं आवेदन प्रपत्र का वितरण सुनिश्चित कराने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया। वितरण कार्य में आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक आदि को भी सक्रिय भूमिका निभाने का स्पष्ट निदेश दिया गया। संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। हल्का वार लगाये जा रहे शिविरों में प्राप्त आवेदनों का भी निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने को कहा गया। सभी सीओ प्रत्येक शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे।विभिन्न परियोजनाओं के लिए किये जा रहे भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाकर सभी भू-धारियों को मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago