Home

हरियाणा केंद्रीय विश्विद्यालय में कोहा पर साप्ताहिकी कार्यशाला की हुई शुरुआत

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग द्वारा आयोजित साप्ताहिकी कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और समकुलपति प्रो. सुषमा यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के महत्व को बताते हुए कहा कि इस टेक्नोलॉजी ने विश्व में एक नया दौर तय किया है और पुस्तकालयों को भी इसमें शमिल होना चाहिए। पुस्तकालय को समृद्धि और सार्थकता प्रदान करने की दिशा में कोहा सॉफ्टवेयर का बहुत महत्व है।विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कार्यशाला को महत्त्वपूर्ण बताते कहा कि कोहा सॉफ्टवेयर के प्रयोग से पुस्तकालयों में अद्वितीय परिवर्तन होगा। 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि व वक्ता प्रो. रमेश चंद्र गौर ने कहा कि ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी विश्वभर में क्रांति लेकर आई है और कोहा का पुस्तकालयों के संचालन में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला पुस्तकालय पेशेवरों को कोहा कार्यान्वित और उपयोग करने में सक्षम बनाएगी। कार्यशाला के संयोजक और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीराम पांडेय ने बताया कि सभी पुस्तकालय को कोहा सॉफ्टवेयर की संभावना चाहिए और इसके उपयोग को अपने कार्य क्षेत्र में बढ़ावा दें। कार्यशाला में विशेषज्ञों के रूप में उपस्थित डॉ. डी.पी. त्रिपाठी और डॉ. अमित ने कोहा सॉफ्टवेयर के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सानंद त्रिपाठी ने किया और कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि अवश्य ही यह कार्यशाला ने ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी और कोहा सॉफ्टवेयर के विकास और अनुप्रयोग में एक नई मील का पत्थर साबित होगी और इससे पुस्तकालय से जुड़े लोग अवश्य ही लाभान्वित हांेगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago