Categories: Home

बीस साल पहले नीतीश जी सरकार में आए तो उन्होंने बिहार में शांति स्थापित की:मनीष वर्मा

वैशाली(बिहार)जिले की राजापाकर विधानसभा में आयोजित एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा ने भाग लिया।उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि एनडीए गठबन्धन की एकता की शक्ति बूथ तक जानी चाहिए।नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाना चाहते हैं। वैशाली की धरती बिहार के लिए गौरव की भूमि है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक को याद कीजिए जिनके साम्राज्य की सीमाएं फारस और बर्मा तक जाती थीं। हमारे नालंदा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला विश्वविद्यालय के ज्ञान की धूम पूरी दुनिया में थी, जिसकी बदौलत भारत विश्व गुरु बना था। नीतीश जी ने बिहार के उस गौरव को वापस लाने के लिए काम किया है।बीस साल पहले नीतीश जी सरकार में आए तो उन्होंने बिहार में शांति स्थापित की और सड़कें, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया। उसके पहले लोग बिहारी कह कर अपमान करते थे। नीतीश जी के आने के बाद बिहार को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

नीतीश कुमार बिहार के युवाओं की शक्ति से नया बिहार बनाना चाहते हैं। अभी तक बिहार में सड़कें, बिजली, सुरक्षा हो गई हैं। अब बिहार को इंडस्ट्रियल बिहार बनाना चाहते हैं। आज जब विकास के सारे आयामों को पूरा कर लिया है तो बिहार अब औद्योगिक विकास के मुहाने पर खड़ा है। अब यही पर रोजगार मिलेगा। नीतीश सरकार ने पिछले 5 साल में 10 लाख से अधिक नौकरी और 38 लाख रोजगार सृजित किए हैं। इस बार नीतीश जी का संकल्प है कि अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार देने की व्यवस्था करेंगे।हमारी सरकार वंचितों, कमजोरों और पिछड़ों के लिए है। हम बाबा साहब के संकल्पों को अपनाते हुए बिहार को शिक्षित करने पर काम करते हैं। महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम बढ़ाए इसके लिए रोजगार हेतु पैसा देने की योजना बनाई गई है। नीतीश जी ने गरीबों के लिए 125 यूनिट फ्री कर दिया ताकि गरीब आगे बढ़े। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधान पार्षद घनश्याम चौधरी, रालोमो नेत्री स्मृति कुमुद, हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा नेता रत्नेश पटेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago