Home

ननिहाल से नन्ही बेटी का घर पहुंचने पर परिजनों गाजे बाजे के साथ स्वागत कर दिया बदलाव का संदेश

भगवानपुर हाट(सीवान)कहते है की बेटी के जन्म होने पर परिवार में मायूसी छा जाती है।लेकिन इसके विपरित एक पिता ने अपने बेटी के जन्म के बाद ननिहाल से नन्ही बेटी के घर पहुंचने पर उसके माता का स्वागत गाजे बाजे और फूल माला के साथ कर समाज में बदलाव का संदेश दिया।इस बदलाव के की शुरुआत प्रखंड क्षेत्र के पिपराहिया गांव के सनोज कुमार ने किया है।

बेटी के स्वागत में बैंड बजाते कलाकार

सनोज कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी ने काशी बाजार छपरा में स्थित एक निजी क्लीनिक में 14 अप्रैल 23 को जन्म हुआ था।इसके बाद अपने ननिहाल रतनपुरा छपरा चली गई।जब नन्ही बेटी के साथ प्रियंका अपने ससुराल शुक्रवार को पहुंची तो बेटी के पिता सनोज कुमार,दादा अमरदेव पंडित सहित गांव के अन्य प्रगतिशील लोग गाजे बाजे के साथ स्वागत करते हुए घर में लाए।

इसके बाद बेटी के याद में वृक्षारोपण किया गया।पेशे से अभियंता सनोज कुमार ने बताया की समाज के लोगो को बेटियो के प्रति नजर बदलने की जरूरत है।क्योंकि बेटियां किसी से कम नहीं है।हमारा मानना है जब घर में लड़का होता है तो खुशियां मनाई जाती है तो लड़कियों के जन्म पर क्यों नहीं मनाई जाए।समाज में बेटियो के प्रति बदलाव के लिए अपनी बेटी से इसकी शुरुआत किया है।इस मौके पर काली चरण प्रजापति,मनोज पंडित,पिंटू पंडित,महाराज पंडित,विकास यादव, नित्या पांडेय,चितरंजन पांडेय सहित दर्जनों महिला उपस्थित थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago