Home

पत्नी की कैंसर से गई जान, तो पति ने कैंसर के प्रति लोगों को घूम घूम कर रहा जागरूक

बिहार:कैंसर का नाम सुनकर हर कोई डर जाता है और इसकी सबसे बड़ी वजह इसके बारे में जानकारी नहीं होना है।जानकारी नहीं होने की वजह से लोगों का जान तक भी चला जाता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कैंसर के लक्षणों की सही समय पर पहचान और निदान से बेहतर और सफल इलाज में मदद मिल सकती है। दुर्भाग्यवश कैंसर के बहुत से लक्षणों का शुरुआत में पता नहीं चल पाता है और जब तक पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।यही वजह है कि डॉक्टर और एक्सपर्ट कैंसर के मामूली और हल्के लक्षणों पर भी बारीकी से नजर रखने की सलाह देते हैं।

लेकिन आज जिस कहानी को मैं आपको बताने जा रहा हूं. वह काफी रोचक है।डॉ. बाबुल पाठक पेसे से अवकाश प्राप्त वैज्ञानिक है।जो गुवाहाटी असाम के रहने वाले हैं।इनकी पत्नी डॉ. सुसित्रा पाठक कैंसर बीमारी से पीड़ित थी।जिस बीमारी का समय रहते पता नहीं चल पाया। वहीं गंभीर बीमारी हो जाने के वजह से उनकी मौत हो गई।इसके बाद डॉ. बाबुल पाठक देश के लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल से देश में भ्रमण कर रहे हैं और लोगों को कैंसर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।पाठक डूंगला लद्दाख कन्याकुमारी से यात्रा सुरुकिए है। विभिन्न राज्यों से यात्रा करते हुए बिहार के छपरा में प्रवेश किए हैं।जहां उन्होंने लोगों को कैंसर के प्रति जागरुक करते हुए नजर आए।

डॉ. बाबुल पाठक ने बताया कि मेरे पत्नी का कैंसर हुआ था जिसका शुरुआती समय में पता नहीं चल पाया, जब कैंसर बीमारी का पता चला तो हम लोग घबरा गए, उसके बाद मेरे पत्नी का इलाज के दौरान मौत हो गया। उसी समय मैंने ठान लिया कि देश के लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करूंगा।जिस उद्देश्य को लेकर मैं देश में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अगर शुरुआती दौड़ में कैंसर का इलाज करवाया जाएगा तो ठीक हो जाएगा। युवाओं को जागरुक करते हुए कहा कि युवा पान मसाला गुटका इत्यादि काफी संख्या में सेवन कर रहे हैं। जिसके वजह से कैंसर हो रहा है।कहां की इन सभी नशीला पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए,यह भी कहा कि मैं कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल से पूरे देश का यात्रा कर रहा हूं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago