उत्तर प्रदेश: पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद वरुण गांधी आए दिन अपनी ही सरकार की आलोचना करते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी पार्टी पर निशाना साधा है। सरकार की आलोचना करने वालों पर ताबड़तोड़ केस दर्ज कर रही बीजेपी सरकारों को वरूण ने नसीहत देते हुए कहा कि निजाम बदलते ही वो लाठियां आपकी तरफ घूम सकती हैं।वरूण गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी सभी अधिकारों की जननी है। विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अपने आलोचकों पर किए जा रहे मुकदमे चिंता का विषय हैं।
जिस पुलिस को लाठियां चलाते देख आज आप आनंदित होते हैं, निज़ाम बदलते ही वो लाठियां आपकी तरफ भी घूम सकती हैं। याद रहे ‘संविधान सर्वोपरि’ है।”आत्ममंथन की जरूरत: बढ़ती महंगाई को लेकर उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 800 आवश्यक और आम उपयोग वाली दवाइयों के दामों में वृद्धि के बाद अब अस्पतालों में इलाज भी महंगा हो गया। रोटी महंगी, कपड़ा महंगा, मकान महंगा और अब इलाज महंगा हुआ।
स्वास्थ्य और शिक्षा तो बुनियादी आवश्यकता हैं। महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को राहत कब मिलेगी? आत्ममंथन की जरूरत है।इससे पहले भी वरुण गांधी कई बार नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर हो चुके हैं। शनिवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “स्थायी नौकरियों के स्थान पर अस्थायी नौकरियों का चलन, आर्थिक मोर्चे पर हमारी नाकामी की दास्तां हैं। छंटनी में बेरोजगार हुए लोगों के बारे में कल्पना कीजिए। माता-पिता का इलाज, घर की ईएमआई, बच्चों की फीस। उनका जीवन एक झटके में बर्बाद कर दिया गया है।” इसके साथ सांसद ने एक अखबार के पोर्टल की न्यूज को अपलोड किया। जिसमें बताया गया कि बायजूस नामक फर्म ने अपने 2500 कर्मचारियों को निकाल दिया। उधर, अमेरिका की एड-टेक कंपनी को खरीदने की तैयारी।
स्रोत जनसत्ता
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment