torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack मोसाफिर प्रसाद सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हुलेसरा ने भगवानपुर को आठ विकेट से पराजित किया - गौरी किरण
Home

मोसाफिर प्रसाद सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हुलेसरा ने भगवानपुर को आठ विकेट से पराजित किया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के चक्रवृद्धि गांव के खेल परिसर में मोसाफिर प्रसाद सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भगवानपुर बनाम हुलेसरा के बीच खेला गया।टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया जयशंकर भगत ने फीता काट कर किया।मैच में हुलेसरा के कप्तान कुंदन कुमार ने टस जीतकर भगवानपुर को बैटिंग करने का आमंत्रण दिया। जिसपर भगवानपुर ने बैटिंग करते हुए 69 रन का स्कोर खड़ा किया।जिसके जबाब में हुलेसरा के कप्तान पप्पू कुमार के नेतृत्व में दो विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर मैच जीत लिया।मैच में बढ़िया प्रदर्शन करने पर हुलेसरा टीम के सुजीत कुमार को मैन ऑफ दी मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।मैच का एम्पायर विरविजय कुमार व सतेंद्र कुमार थे।इस मौके पर सुमित कुमार, वेलाल सिद्दीकी, मनु कुमार, आलोक कुमार, बजरंगी कुमार, मनान अली,रंजीत कुमार यादव,विधुत पांडेय,अमन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।