Home

पति विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फ़ैसले के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा ने लिखी भावुक पोस्ट

देश:मुझे 2014 का वह दिन याद है जब आपने मुझसे कहा था कि आपको कप्तान बनाया गया है, क्योंकि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फ़ैसला किया था।
मुझे याद है उस दिन धोनी, तुम और मैं साथ बात कर रहे थे और मज़ाक में कह रहे थे कि देखना अब आपकी दाढ़ी कितनी जल्दी सफेद होने लगेगी।उस दिन हम सभी इस बात पर बहुत हंसे थे।”

“उस दिन के बाद से, मैंने आपकी दाढ़ी को सफेद होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है।मैंने आपके आसपास और आपके भीतर बहुत तरक्की देखी है। और हां, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपकी और आपके नेतृत्व में टीम की जो उपलब्धियां हैं, उस पर मुझे बहुत गर्व है।लेकिन आपने अपने भीतर जो हासिल किया है, उस पर मुझे अधिक फख्र है।”

“2014 में हम इतने छोटे और भोले-भाले थे कि हमें यह लगता था कि अच्छे इरादे, सकारात्मक सोच और लक्ष्य ही आपको जीवन में आगे ले जाने के लिए काफी हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए ये चीजें बेशक जरूरी हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना किए बिना आप आगे नहीं बढ़ सकते।इनमें से बहुत सी चुनौतियां जिनका आपने सामना किया, वो ही हमेशा मैदान पर नहीं थीं।
लेकिन यही जीवन है, है कि नहीं? यह उन जगहों पर आपको परखता है जहां आप कम से कम इसकी उम्मीद करते हैं, लेकिन जहां आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. और मेरे प्यार, मुझे आप पर बहुत गर्व है कि आपने अपने अच्छे इरादों के बीच कुछ भी नहीं आने दिया।

“आपने जिस तरीके से टीम का नेतृत्व किया वह एक मिसाल है और अपने शरीर की पूरी ऊर्जा झोंककर मैदान पर जीत हासिल की।कुछ शिकस्त के बाद मैं आपके बगल में बैठी रहती थी और आपकी आंखों में आंसू होते थे, जब आप सोचते थे कि क्या अब भी कुछ और है जो आप कर सकते थे।

यही आप हैं और हर किसी से आप यही उम्मीद करते हैं।आप दूसरों से अलग हैं और खरी-खरी कहने वाले हैं. दिखावा आपका दुश्मन है और यही आपको मेरी और आपके प्रशंसकों की नज़र में महान बनाता है। क्योंकि इन सबके पीछे हमेशा आपके नेक और साफ इरादे थे।और हर कोई इसे सही मायने में नहीं समझ पाएगा।वास्तव में धन्य हैं वे लोग जिन्होंने आपको करीब से जानने का प्रयास किया।

आप परफेक्ट नहीं हैं और आप में खामियां हैं लेकिन फिर आपने उसे छिपाने की कोशिश कब की? आप हमेशा सही और मुश्किल काम करने के लिए खड़े रहे। आपने लालच के साथ कुछ भी नहीं किया, इस पोजिशन पर भी नहीं रहे और ये मुझे यह पता है। क्योंकि जब कोई किसी चीज को इतनी मजबूती से पकड़ता है तो वे खुद को अपने साथ सीमित कर लेता है और मेरा प्यार असीम है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago