Home

पत्नी ने मदद की कहानी झूठी, DSP बोले- 2016 में ही बन गया था अफसर

रांची(झारखंड)सोशल मीडिया, प्रिंट और टीवी चैनलों पर यह प्रचारित किया गया कि एक महिला ने पढ़ाई के दौरान एक अफसर की आर्थिक मदद की थी। दावा किया गया कि उसी महिला की मदद से वह डीएसपी बना। एक बड़े न्यूज़ चैनल ने हेडलाइन दी- “पत्नी ने ही तो डीएसपी बनाया”।अब अफसर ने खुद सामने आकर इन दावों को झूठा बताया है। कहा- महिला ने कई मुकदमों में बयान दिया कि वह मुझे दिल्ली से जानती है। यूपीएससी की तैयारी के दौरान लाखों रुपये की मदद की। फर्जी बिल भी दिखाए। अब उसी महिला ने चार पन्नों का लिखित बयान कोर्ट में दिया है।

DSP किशोर रजक द्वारा फेसबुक पर शेयर किया गया साक्ष्य

कहा है कि वह मुझे 2016 से फेसबुक के जरिए जानती है। नवंबर 2016 में रांची में मुझसे मिली थी।अफसर ने कहा- मैंने हाल ही में कोर्ट से सारे दस्तावेज निकाले हैं। अब आप ही बताइए, वह मेरी पढ़ाई और यूपीएससी की तैयारी में कैसे मदद कर सकती है? मैं तो फरवरी 2016 में ही डीएसपी बन गया था। यूपीएससी एसी में मेरा चयन 2012-13 में ही हो गया था।उन्होंने कहा- मेरे साथ बड़ा झूठ और फ्रॉड किया गया है। महिला सोशल मीडिया पर लगातार मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ जहर उगल रही है। अब वह जो करीब दो दर्जन मुकदमे कर चुकी हैं, उन पर जल्द वीडियो बनाऊंगा। कोर्ट की निष्क्रियता पर भी बात करूंगा। युवाओं को बताऊंगा कि फर्जी केस में फंसने पर कैसे खुद को बचाएं।अंत में उन्होंने कहा- सच को झूठ की बुनियाद पर कभी छुपाया नहीं जा सकता।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 hours ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

5 days ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

7 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

4 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 month ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago