The Chief Minister will hold talks with all JDU block presidents of the district through video conference
विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जदयू ने युद्ध स्तर पर बैठकों का शिड्यूल किया जारी
22 जून से 30 जून तक नगर निकाय,प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर की कमिटियों की बैठक करेंगे अध्यक्ष
छपरा (सारण) जिले में सभी प्रखड, पंचायत ,नगर निगम पंचायत वार्ड ,बूथ स्तर के संगठन प्रभारियों के देख रेख में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत करने का पार्टी ने शिड्यूल जारी कर दिया है। जिसके लिए 22 जून से 30 जून तक सभी संगठन प्रमुखों के आवास पर बैठक सम्पन्न होगी।जिसकी पुष्टि करते जिला जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने बताया है कि जिले में सशक्त संगठन बनाने के लिए सभी प्रकोष्ट के पार्टी पदाधिकारी को आहूत समितियों की बैठक में शामिल होना है।प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार जारी शिड्यूल में तिथिवार 2924 बुथो पर पंचयत ,नगर निगम, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष अपने अपने आवास पर बैठक आयोजित करेंगे ।जिसमे सभी प्रकोष्ट के पदाधिकारी सुविधानुसार सहयोग करेंगे।बैठक में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करना है।वही सरकार द्वारा प्रायोजित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव को देंगे।उनका मोबाईल कन्टैक्ट संकलित करेंगे।वही सभी पूर्व व वर्तमान विधायक ,विधान पार्षद ,वरीय नेता, जिला कार्यकारिणी समिति ,सभी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अपने सुविधानुसार शामिल होंगे।वही विधान सभा प्रभारी अपने विधान सभा प्रभार क्षेत्र में अनिवार्य रूप शामिल होंगे।हम सरकार के उपलब्धियों व नीतियों को जन जन तक पहुंचएगे,नितीश कुमार को पुनःमुख्यमंत्री बनाएंगे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment