Home

क्या किसी की जान ले कर सुनेगी N.T.P.C प्रबंधन

शक्तिनगर खड़िया बाजार से एनटीपीसी द्वारा कई वर्षों पूर्व बनाई गई बाईपास सड़क जो ज्वालामुखी मंदिर,एनटीपीसी प्लांट गेट,एडीएम बिल्डिंग समेत मध्यप्रदेश को छूती है। उसी बाईपास सड़क से एनटीपीसी में मजदूरी करने वाले हजारों मजदूर व आवागमन करने वाले राहगीर समेत आम क्षेत्रवासी अपने तमाम तरीके के वाहन व पैदल चलते है।

इसी सड़क से एनटीपीसी के लिए बड़े बड़े वाहनों से प्लांट सम्बन्धी पार्ट्स लेजाए और निकाले जाते है जिसके वजह से सड़क के परखच्चे उड़ चुके है सड़क अब सड़क नही तालाब बन चुका है राहगीर आये दिन दुर्घनाग्रस्त होते है सड़को पर सबसे ज्यादा इनदिनों दुर्घटना समेत अपराध का रास्ता बन चुका है राहगीर रोजाना मौत के मुह में जा कर अपने कार्यो के लिए सड़क पर निकलता है उसी मार्ग से तमाम विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे बच्चे पैदल समेत अभिवावक के साथ पढ़ने के लिए जाते आते है मामले की जानकारी तमाम क्षेत्रीय नेताओ व युवाओ द्वारा लिखित जानकारी देकर सड़क की मरम्मत व तत्काल प्रभाव से आवागमन करने योग्य वनवाये जाने के लिए कई बार एनटीपीसी शक्तिनगर प्रबंधन कार्यवाही की मांग की गई है पर एनटीपीसी द्वारा हटकारी रवैया अपनाये हुए। कान में तेल डालकर बैठी हुई है तमाम क्षेत्रीय नेताओ द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन का विरोध करते हुए कहा गया कि।

क्या किसी की जान लेकर सुनेगी एनटीपीसी प्रबंधन। इधर लगातार दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है उधर नेता समेत जनता आक्रोशित हो रही है जहाँ एक तरफ एनटीपीसी प्रबंधन कागजी कोरम पूरा कर एनजीटी के तहत क्षेत्र में सारी सुख सुविधाओं का सरकार को हवाला दे रही है वही दूसरी तरफ लोग एनटीपीसी की जमीनी तौर पर तमाम असुविधाओं से जूझते हुए मरने के लिए मजबूर है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago