Home

कब्रिस्तान से होकर बाईपास रोड का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दूंगा : डॉ. अच्युतानंद सिंह

एनएच 322 से गुजरने वाली बाईपास सड़क के निर्माण के विरोध में जन्दाहा,अरनियां के ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

हाजीपुर(वैशाली)राष्ट्रीय राजमार्ग 322 से बाईपास सड़क निर्माण के विरोध में आज जन्दाहा प्रखंड परिसर में जन्दाहा,अरनियां के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया।इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि तहसील जमीन पर किसी भी कीमत पर हम बाईपास सड़क नहीं बनने देंगे।इस के लिए हम कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे महनार के बीजेपी के पूर्व विधायक डॉक्टर अच्युतानंद सिंह ने कहा कि हम आपके साथ हैं और किसी भी कीमत पर बाईपास सड़क नहीं बनने देंगे।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,मुसलमानों के कब्रिस्तान,सत संग भवन,काली मंदिर और गरीबों के घरों को नुकसान पहुंचाकर सड़क बनाने का जो प्रस्ताव है उससे हिन्दू-मुस्लिम के भावनाओं को ठेस पहुंचेगा जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।यदि बाईपास सड़क जबरन टेढ़ा-मेढ़ा बनाया जाएगा और सरकारी अस्पताल,मुसलमानों के कब्रिस्तान, पूजा स्थल,गरीबों के घर गिराए जाएंगें तो हम इसके खिलाफ सड़क से सदन तक आन्दोलन करेंगे।

इन्होनें जोर देकर कहा कि बाईपास रोड को टेढ़ा मेढ़ा कराने में पूर्व विधायक का भी हाथ है।ये कैसे विधायक हैं जो आप लोगों के घर,मंदिर,कब्रिस्तान,इलाज कराने की जगह अस्पताल को तोड़वाकर बाईपास सड़क बनवाना चाहते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ जन्दाहा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल बिहार, मुख्यमंत्री बिहार, उपमुख्यमंत्री बिहार,मुख्य सचिव बिहार,क्षेत्रीय निदेशक एनएचएआई,जिला पदाधिकारी वैशाली व अन्य को आवेदन देकर एनएच322 के सलहा चौक से निकलने वाली बाईपास को अस्पताल,कब्रिस्तान,मंदिर,सतसंग भवन,गरीबों के घरों को तोड़ते हुए अरनियां के समता कॉलेज पर निकलने वाली सड़क पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।

धरना-प्रदर्शन को जन्दाहा प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश साहनी,भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार मंटू,अखिलेश कुमार शर्मा,राकेश कुमार,मोहम्मद जमाल,सतेन्द्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।इस मौके पर राम दर्शन सिंह,वैधनाथ सिंह,राम शंकर चौधरी,सुमित कुमार उर्फ ​​राजा, मोहम्मद निजामुद्दीन,मोहम्मद मुमताज,मोहम्मद मशकूर,मोहम्मद हारून,मोहम्मद शमीम,मोहम्मद अशफाक,मोहम्मद जहाँगीर, मिथिलिश सिंह आदि समेत जन्दाहा,अरनियां गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

रिपोर्ट मोहम्मद शाहनवाज अता

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago