भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर में बुनियाद केंद्र तक जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क पिछले दस वर्षों से खंडहर में तब्दील थी। इस रास्ते से वृद्ध, दिव्यांग और असहाय लोग बुनियाद केंद्र अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते थे। रास्ता इतना खराब था कि गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता था।
बरसात के दिनों में विद्युत सब स्टेशन के कर्मी इसी जानलेवा सड़क से आना-जाना करते थे।
बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए उन्हें दिन-रात इसी रास्ते से गुजरना पड़ता था। खरीफ फसल के मौसम में किसान बीज लेने के लिए ई-किसान भवन और राज्य खाद निगम के गोदाम तक इसी सड़क से पहुंचते थे। प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सा केंद्र के कर्मी भी इसी रास्ते से अपने कार्यालय आते थे।
स्थानीय लोग और कर्मचारी वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होता दिख रहा है। जिला परिषद फंड से लगभग 600 फीट लंबी इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बीडीओ कार्यालय के आगे से बुनियाद केंद्र, ई-किसान भवन और खाद निगम के गोदाम तक यह पक्की सड़क बनेगी।
सड़क निर्माण पर 15 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसका श्रेय बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण को दिया जा रहा है। उन्होंने एक माह पहले प्रेस से बात करते हुए सड़क निर्माण का वादा किया था। अब उनके प्रयास से काम शुरू हो गया है। सड़क बन जाने से आम लोगों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment