Home

मुख्यमंत्री उधमिता योजना के सहयोग से टीशर्ट और लोवर का निर्माण कर दिया गांव में रोजगार

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के बीरा बनकट गांव के अकबर अली ने मुख्यमंत्री उधमिता योजना के सहयोग से टी शर्ट और लोवर निर्माण का कुटीर उद्योग लगाया है।इस उद्योग के माध्यम से गांव के आधा दर्जनों लोगों के रोजगार मिला है।जिससे इन सभी लोगों के परिवार का भरण पोषण हो रहा है।बिहार सरकार के उधमिता योजना के तहत गांव में रोजगार सृजन का उद्देश्य सफल होता दिखाई दे रहा है।

सरकार ने इस योजना के तहत कुटीर उद्योग लगाने के लिए दस लाख रुपया दे रही है।जिसमे पांच लाख रुपया का अनुदान है।जबकि पांच लाख रुपया एक प्रतिशत के साधारण ब्याज पर दे रही है।जिसको कुटीर उद्योग के शुरू होने के एक वर्ष बाद से 84 किश्तों राशि वापस करना है।
एक टीशर्ट और लोवर के निर्माण पर खर्च होती 170 रुपया
अकबर अली ने बताया की एक टी शर्ट और लोवर के निर्माण पर 170 रुपया लागत खर्च आता है।जिसमे कपड़ा और कारीगर पर राशि खर्च होता है।जिसमे कपड़ा कटाई पर चार रुपया,सिलाई पर 20 रुपया से लेकर 32 रुपया तक खर्च होता है।

जबकि एक किलो कपड़ा में चार टी शर्ट और छह लोवर का निर्माण होता है।कपड़ा प्रति किलो 280 रूपये से लेकर 600 रूपये तक आता है।कपड़ा के लघु कुटीर उद्योग से ग्रामीण स्तर पर कुशल कारीगरों को प्रतिदिन पांच सौ रुपया मिला जाता है।उन्होंने बताया की यदि बिजली लगातार मिले तो एक कारीगर पांच सौ रुपए से अधिक काम कर सकता है।

आसपास के बाजारों में होती है सप्लाई
रेडीमेड टी शर्ट और लोवर की सप्लाई में कोई परेशानी नहीं होती है।उन्होंने कहा की जब कपड़ा तैयार हो जाता है तो या तो हम दुकान में पहुंचा देते है या फिर दुकानदार आकार ले जाते है।जिससे परिवार का घर पर रहकर भरना पोषण हो जाता है।

पलायन रोकने में कारगर भूमिका अदा करेगा मुख्यमंत्री उधमिता योजना
अकबर अली ने बताया की मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना से बिहार के ग्रामीण इलाके से हो रहे पलायन को रोकने में कारगर भूमिका अदा कर सकता है।क्योंकि लघु कुटीर लगाकर एक व्यक्ति छह से दस लोगों को रोजगार दे सकता है तथा खुद को प्रति माह बीस से तीस हजार रुपया कमा सकता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago