Categories: Home

तीन साल के अंदर एशिया का नम्बर वन प्रदेश बनाएंगे:पप्पू यादव

वादा पूरा नहीं किया तो ले लूंगा सन्यास : पप्पू यादव
लकड़ी नवीगंज(सीवान)गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के मदारपुर हाई स्कूल के किला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालने के 3 साल के अंदर बिहार को एशिया का नंबर वन प्रदेश बनाएंगे।उन्होंने ने गरीबी व भुखमरी उन्मूलन की दिशा में हर हाल में गरीबों के हित में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे का वादा पूरा नहीं करने पर राजनीति से संन्यास की बात कही।

मदारपुर में सभा को संबोधित करते पप्पू यादव

उन्होंने ने चुनावी सभा में उमरी भीड़ को देख गदगद जाप नेता ने कहा कि कोरोना व बाढ़ के समय में स्वयं तथा उनकी पूरी पार्टी लोगों की सेवा में लगी रही। गोरियाकोठी प्रत्याशी प्रेमचंद्र सिंह को बेहद वफादार बताते हुए जाप नेता ने कहा कि वे भविष्य में उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी बनेंगे। बरसों के लालू राबड़ी राज व 15 वर्षों के नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों के कार्यकाल में लोगों को ठगने का काम किया गया है।स्वास्थ्य शिक्षा चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में लोगों के साथ नाइंसाफी की गई है।

सत्ता में आने पर वह बेरोजगारों को छह माह ₹6000 प्रतिमाह भत्ता देंगे किसानों की फसल खेत से ही खरीद कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे तथा सभी को पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह ₹3000 किया जाएगा वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करेंगे।जाप नेता ने लोगों से पार्टी प्रत्याशी को भरपूर समर्थन दिए जाने की अपील की। जिसपर लोगों के आश्वस्त करने पर उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद सिंह को विजय माला पहनाया। पार्टी प्रत्याशी प्रेमचंद सिंह ने कहा कि गोरियाकोठी की जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वह गोरियाकोठी को सुबे का नंबर वन क्षेत्र बनाएंगे। प्रेमचंद सिंह ने लोगों से समर्थन दिए जाने की अपील की मौके पर त्रिलोकी सिंह, हैप्पी सिंह, राजू सिंह, चंदन सिंह,भिखारी सिंह, पुंडीर राय, अमावस राय, बादशाह सिंह, दीपक कुमार, शैलेश यादव, सहित सैकड़ों राजद व भाजपा समर्थकों ने जाप की सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगों को जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जाप के प्रदेश सचिव अरविंद यादव, प्रदेश महासचिव फिरोज आलम, विकास सिंह जिला सचिव, संतोष यादव जिला अध्यक्ष विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुप यादव, रणजीत सिंह जाप नेता, संजीत सिंह, दिलीप राम, अरविंद यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमेश यादव व संचालन जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago