Home

महाराजगंज में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, बेटी ने लगाया दादा पर हत्या का आरोप

बिहार(सीवान)जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हहवा गांव में मंगलवार की रात्रि में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान हहवा गांव के मुकेश महतो उर्फ बद्री की 30 वर्षीय पत्नी कालवती देवी के रूप में हुई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महाराजगंज थाना को दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसआई अनिल कुमार सिंह और ओमप्रकाश प्रसाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहस्त फ़ैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मृतका के शव को देखने उमड़ पड़ी।

मृतक की पुत्री ने दादा पर लगाया ईट से मारकर हत्या का आरोप

घटना के संबंध में मृतक के पुत्री गंगा कुमारी ने बताया कि मेरे बाबा ने मेरी मां को ईट से मारा है। वही मृतक के ससुर रघुनाथ महतो और देवरानी गीता देवी ने बताया कि मृतक अपने दुपट्टा से गल्ले में फांसी लगा कर आत्म हत्या किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात्रि में मृतका और उसके पति से किसी बात को लेकर मोबाइल पर बकझक हुआ था। सुबह में मृतक के बेटी ने आकर बताया कि माई नहीं है। मृतक के पति बाहर में काम करता है। मृतक की दो पुत्री है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक के गल्ले के पीछे काला निशान मिला है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्य कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या है या आत्महत्या है कहा जा सकता है। परिजन के तरफ से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago