Home

ट्रेन से उतरने के दौरान महिला घायल,इलाज के क्रम में मौत

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र से गुजरने वाली महाराजगंज मशरख रेलवे लाइन पर मंगलवार के संध्या में सीवान से छपरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से एक महिला उतरने के दौरान गिरकर घायल हो गई।जिसका इलाज के दौरान मंगलवार की रात्रि में पटना में मौत हो गई।मृत महिला उत्तर साघर सुल्तानपुर टोले माघर गांव के श्रीकांत महतो की 54 वर्षीय पत्नी विधवती देवी है।घटना के संबंध में परिजनो ने बताया की मृत महिला मंगलवार को सीवान स्टेशन से अपने घर आने के लिए शाम को आने वाली सवारी गाड़ी से सवार होकर आ रही थी।

इसी क्रम में महिला सुल्तानपुर हाल्ट के पास घर जाने के लिए ट्रेन रुकने पर उतर रही थी।तभी महिला ट्रेन से गिरकर घायल हो गई।जिसकी सूचना मिलने पर परिजनों ने इलाज के लिए आनन फानन में सीवान ले गए लेकिन स्थित गंभीर होने पर चिकत्सकों ने इलाज करने से इंकार कर दिया।इसके बाद परिजनों ने महिला का इलाज के लिए तारा अस्पताल पटना में भर्ती कराया।जहा इलाज के क्रम में मौत हो गई।परिजनों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मशरख जीआरपी से संपर्क किया तो जीआरपी ने घटना के समय सूचना नहीं मिलने की बात कह शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।घटना के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है।इसकी सूचना मिलने पर आसपास के लोग पहुंच ढाढस बंधाया।मृत महिला को दो लड़के और चार लड़की है।

जिसमे एक लड़के और सभी की शादी हो गई।महिला का शव घर पर रखा है।इनके दोनो पुत्र के दिल्ली से आने पर दहा संस्कार किया जाएगा।महिला के मौत की सूचना पर पहुंचे जिला परिषद प्रतिनिधि मोमेंद्र राय ने रेलवे से मांग किया की सुल्तानपुर हाल्ट पर ट्रेन दो मिनट रुकती है।जिसे पांच मिनट कर दिया जाता है तो इस तरह की घटना पर काबू पाया जा सकता है।परिवार को सांत्वना देने वालो में नितेश कुमार महतो,विनय कुमार महतो,अच्छेलाल महतो,धर्मेंद्र महतो, पथल दुबे सहित अन्य लोग शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago