एक दिन पहले जाउत की गड्ढे में डूबने हुई है मौत
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड कौडिय़ां नालबंदी टोला में सोमवार की शाम बिजली के चपेट में आने से एक विवाहित महिला पूरी तरह झुलस गई। महिला आजिम मियां के 40 वर्षीय पत्नी तमन्ना खातून है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिजली का तार टूट कर पहले से लोहे के दरवाजे में सटा हुआ था। उसी समय अपने घर का दरवाजा बंद करने गई तमन्ना खातून बिजली के सम्पर्क में आने से पूरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों द्वारा महिला को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मेडिकल टीम द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। मालूम हो की रविवार को महिला के डेढ़ वर्षीय जाउत की मौत पानी भरे गड्डे में गिरने से हो गई थी। सोमवार को परिजन बच्चें के शव दफना कर जैसे ही घर लौटे की महिला दरवाजा बंद करने गई थी यह हादसा हो गया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment