Home

महिला को खिड़की सहारे मारी गोली गंभीर,पटना पीएमसीएच रेफर

महाराजगंज सीवान थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में बुधवार की रात्रि में करीब 11:00 अपने घर में सो रही महिला को अपराधियों ने खिड़की के सहारे गोली मारकर घायल कर दिया हैं। गोली महिला के पीठ में लगी हैं जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी हैं।घायल महिला को इलाज के लिए पडोसियों ने पीएचसी लाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल महिला की स्थिति देखते हुए  बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहा से भी डाक्टरों ने बेहतर उपचार हेतु पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि धोबवलिया गांव निवासी स्व.चंद्रिका प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी राजकुमारी कुंवर अपने घर में  अकेली सो रही थी कि रात्री करीब 11:00 बजे के आस-पास अज्ञात अपराधियों ने घर के पिछे लगे खिड़की की जाली काट कर जान से मारने की नियत से गोली मार दी जिससे गोली महिला के पीठ में जा लगी। गोली लगने से उक्त महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी।  गोली लगने से घायल महिला ने साहस का परिचय देते हुए उसी अवस्था में उठकर घर का दरवाजा खोल बाहर आई और बाहर आकर अपने पड़ोसियों का आवाज लगाई जिससे आस-पड़ोस के लोग जाग गए जिसे इस घटना की जानकारी उन लोगों को हुई। पड़ोसियों ने घायल महिला को आनन-फानन में महाराजगंज पीएचसी लाया गया जहां बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गय। इधर घटना की सूचना मिलने पर महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरीश शर्मा, थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया, एसआई अरुण कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। हालांकि पीड़ित के तरफ से अभी कोई फर्द बयान न होने के कारण पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही हैं। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने बताया कि किस रंजिश में महिला को गोली मारकर जख्मी किया गया हैं इसपर जांच चल रही हैं। जख्मी महिला के फर्द बयान होने के बाद जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा।
प्रथम दृष्टया में यह मामला जमीन से संबंधित लग रहा है। वही मामले की जांच पड़ताल चल रही है जल्द ही इस मामले का उद्भेदन किया जाएगा।हरीश शर्मा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज
4 वर्ष पूर्व पति की लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान हो गई थी मौत तब से रहती थी वह अकेले अपने घर में बाल बच्चा कोई भी नहीं हुआ था इस महिला को

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago