छपरा:प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वस्थ नारी_सशक्त परिवार” अभियान के बारे में स्कूल की छात्राओं एवं महिला संगठनों को जानकारी दी गई। इसके तहत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली सेवाओं जैसे- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच, खून की कमी एनीमिया टीबी एवं सिकल सेल बीमारी की जांच, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा आदि बारे में जानकारी प्रदान देने के साथ ही अन्य प्रकार की लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया गया।
संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा आभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया कि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आप सभी को अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र पर जा कर संपर्क करना होगा। संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह ने बताया कि आज के परिवेश में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” जैसे अभियान अत्यंत ही जरूरी है और सभी को बढ़ चढ़ कर इसका लाभ लेना चाहिए। महिलाएं अभी भी अपने स्वास्थ्य की प्रति उदासीन रहती हैं। इस अवसर पर संस्था की कार्यकर्ताओं में मंजू सिंह, नेहा सिंह, सौम्या सिंह, जबी आदि उपस्थित रही।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment