Home

महिला हिंसा और जेंडर आधारित भेदभाव को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक

  • बीते 25 नवंबर से दस दिसम्बर तक वाक फाॅर वूमेन के तहत दानापुर प्रखंड के दो पंचायतों में महिलाओं को जागरूक करने के लिए निकाला गया जागरुकता रैली
  • मार्च में महिलाएं, किशोरियों, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और शिक्षिकाओं ने लिया भाग

पटना। महिला हिंसा और जेंडर आधारित भेदभाव के प्रति महिलाओं को सशक्त और जागरूक करने के लिए बुधवार को दानापुर प्रखंड के माथियापुर से उसरी पंचायत भवन तक सहयोगी संस्था की निर्देशिका रजनी के नेतृत्व में वाक फाॅर वूमेन के तहत जागरुकता रैली निकाला गया। जागरुकता रैली में करीब तीन सौ से ज्यादा की संख्या में महिलाएं, किशोरियों,आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां जैसे महिला हिंसा कहीं नहीं, कभी नहीं, हिंसा मुझे मंजूर नहीं, मैं भी छू सकती हूं आकाश,‌मौके की ही मुझे तलाश और बंधन खोलो चुप्पी तोड़ो आदि नारे लगाए।

जागरूकता रैली में शामिल महिला


जागरुकता रैली के दौरान सहयोगी संस्था की निर्देशिका रजनी ने बताया कि महिला हिंसा और जेंडर आधारित भेदभाव को लेकर रैली के तहत महिलाओं को सशक्त और जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को वाक फॉर वूमेन कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने जागरुकता रैली निकाला। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत दानापुर प्रखंड के दो पंचायतों में 16 दिवसीय जागरुकता रैली चलाया जा रहा है। इस दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान बीते 25 नवंबर से शुरू होकर आगामी दस दिसंबर तक चलेगा। जागरुकता कार्यक्रम का समापन मानव अधिकार दिवस के दिन किया जाएगा।
सहयोगी संस्था के निर्देशिका रजनी ने बताया कि जागरुकता मार्च के अलावे इन प्रतिभागियों को संस्था के तरफ से और भी विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के द्वारा जागरूक और आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ-साथ मानव श्रृंखला,‌खेल प्रतियोगिता और फोरम थियेटर के जरिए महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए महिला हिंसा और लिंग आधारित भेदभाव जैसी बुनियादी चुनौतियों को खत्म करने पर बल दिया जा रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 day ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

2 months ago