हाजीपुर(वैशाली)पटना के गायघाट शेल्टर होम के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर महुआ में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के महिलाओं ने अनीता देवी के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च महुआ बाजार के फुदेनी चौक से होते हुए।
पातेपुर रोड समस्तीपुर रोड,बच्चन शर्मा चौक होता हुआ गांधी स्मारक चौक पहुंचा।जहां पर बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।इस दौरान महिलाओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा दे रही है।
वहीं दूसरी तरफ बिहार में बेटी सुरक्षित नहीं है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के बाद पटना के शेल्टर होम में जिस प्रकार से दरिंदगी की गई है उससे कभी भी माफ नहीं किया जा सकता है।लेकिन सरकार इसमे टालमटोल कर रही है। इस कांड में कई सफेदपोश लोग भी शामिल हैं।महिलाओं ने इस कांड को हाईकोर्ट के जज से जांच कराने,कांड में संलिप्त वंदना गुप्ता को बर्खास्त करने,महुआ थाना में पत्रकार पर दर्ज कांड संख्या 789 और 67 रद्द करने की मांग की है।इस प्रदर्शन में राजदा खातून, सीमा कुमारी, मिंता कुमारी, किरण देवी, काली देवी आदि के अलावा दर्जनों महिला शामिल हुए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment