Home

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक: अंशु सिंह

छपरा:जिले की महिलाओं विशेष रूप से युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उक्त बातें ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संरक्षिका अंशु सिंह ने स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापूरी छपरा में संचालित निःशुल्क सिलाई- कटाई प्रशिक्षण केंद्र की बच्चियों को संबोधित करते हुए कही। उक्त केंद्र के माध्यम से 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई- कटाई की शिक्षा प्राप्त कर रहीं लगभग दो दर्जन से अधिक युवतियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी की है। हालांकि अभियान के तहत प्रतिदिन अलग- अलग विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं, समूह चर्चा और स्वास्थ्य परामर्श सत्र आयोजित जाएंगे।

संस्था के संरक्षक राजीव नारायण सिंह ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि एक स्वस्थ महिला ही एक सशक्त परिवार की आधारशिला होती है। समिति का प्रयास है कि युवतियों को केवल हुनर ही नहीं, बल्कि जीवन जीने के लिए आवश्यक मूल्यों और ज्ञान से भी सशक्त किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के अंतर्गत युवतियों को माहवारी स्वच्छता, पोषण युक्त आहार, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा के उपाय, घरेलू हिंसा की रोकथाम और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल भी बन कर उभरा है।

संस्था की संस्थापिका डॉ अंजू सिंह ने कहा कि यह सिर्फ सिलाई कटाई सीखने का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां हमें अपने अधिकार, स्वास्थ्य और समाज के प्रति जिम्मेदारियों की भी शिक्षा मिल रही है। इस अभियान से हमें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई प्रेरणा मिली है। समापन के अंतिम दिन 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर युवतियों द्वारा एक स्वच्छता रैली निकाली कर ‘स्वच्छता ही सेवा है’ और ‘स्वस्थ नारी, समृद्धि की कड़ी’ जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षिका अंशु सिंह, संरक्षक राजीव नारायण सिंह, पत्रकार धर्मेंद्र रस्तोगी, केंद्र की प्रशिक्षिका मणि शाही और प्रीति शाही, रतन कुमार सहित केंद्र की दर्जनों युवतियों ने भाग लिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

10 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

10 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

10 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

11 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago