Home

महिलाओं की भागीदारी से होगा बड़ा सामाजिक बदलाव : बंगा

लखनऊ:विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय पाल बंगा ने शुक्रवार 9 मई को अनौरा कलां स्थित टेक होम राशन इकाई तेजस्वी प्रेरणा लघु उद्योग का दौरा किया। इकाई पहुंचने पर अध्यक्ष निशा देवी समेत अन्य महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से तिलक, चंदन और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

श्री बंगा ने टीएचआर परियोजना की शुरुआत, कार्यप्रणाली और रेसिपी उत्पादन की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इकाई में काम कर रही महिलाओं से बातचीत की। उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में आए बदलाव की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती और धात्री महिलाओं, साथ ही 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों से संवाद कर योजनाओं की प्रभावशीलता जानी।

श्री बंगा ने महिलाओं की भागीदारी और आर्थिक आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कुपोषण मिटाने और महिला सशक्तिकरण की इस पहल को सराहा।

इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित परियोजनाओं की प्रदर्शनी देखी। इनमें बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, बायोफ्लॉक फिशरी, प्रेरणा ओजस रिन्युएबल एनर्जी, प्रधानमंत्री आवास योजना, बीसी सखी, डिजिटल और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, डिजिटल ग्रीन, एवीएन और देहात जैसी योजनाएं शामिल थीं।

श्री बंगा ने इन पहलों को गरीबी हटाने, रोजगार बढ़ाने, सतत विकास और ग्रीन ऊर्जा की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा, स्थानीय स्तर पर महिलाओं की भागीदारी से बड़ा सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है।

इस मौके पर मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव, ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी, लखनऊ मंडल की आयुक्त रोशन जैकब, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, संयुक्त निदेशक जनमेजय शुक्ला, अदील अब्बास, लीड एचएन, विश्व बैंक टास्क फोर्स के प्रतिनिधि विनायक घरटिया और अर्शिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago