Home

प्रधानमंत्री आवास योजना में 5298 लाभुकों का काम अधूरा

सिवान:जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला परिषद सभागार में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल-जीवन-हरियाली और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5298 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान हो चुका है। इसके बावजूद आवास पूर्ण नहीं हो सके हैं। कारण, मनरेगा द्वारा 90 दिनों का मास्टर रोल अब तक जेनरेट नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत मास्टर रोल तैयार कर आवास पूर्णता दर्ज कराई जाए।

मनरेगा योजना के तहत जिले में 161 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इनमें से 61 अभी निर्माणाधीन हैं। संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी और कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक सभी खेल मैदान पूरे कर लिए जाएं।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जीविका और महादलित विकास मिशन से प्राप्त शौचालय विहीन परिवारों की सूची का सत्यापन कर सभी योग्य लाभुकों को शौचालय निर्माण और प्रोत्साहन राशि देने की कार्रवाई की जाए। लकड़ीनबीगंज, बसंतपुर, गोरेयाकोठी, हुसैनगंज और मैरवा प्रखंडों से सत्यापन रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। इन्हें बुधवार 25 जून तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।

अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच कर योग्य लाभुकों को 15 अगस्त 2025 तक शौचालय अच्छादन कराने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक लेखा प्रशासन, निदेशक एनईपी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक और जीविका के बीपीएम मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago