Home

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीएसआईआर-नेट परीक्षा की तैयारी हेतु कार्यशाला आयोजित

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के अनुसंधान और विकास सेल द्वारा इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडीज के सहयोग से सीएसआईआर नेट परीक्षा के महत्व और इसकी तैयारी योजना हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 200 प्रतिभागी पंजीकृत हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रतिभागियों को इस परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दीं और आयोजको की उनके इस प्रयास के लिए सराहना की। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए अतिमहत्वपूर्ण है और इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों व प्रतिभागियों के लिए परीक्षा की तैयारी व उसमें सफलता का मार्ग प्रशस्त करने में मददगार होती हैं।कार्यक्रम की शुरुआत में अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. नीलम सांगवान ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और मुख्य संरक्षक व विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का परिचय कराया। प्रो. सांगवान ने अपने संबोधन में इस राष्ट्रीय परीक्षा में जारी बदलावों के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु एक निर्धारित रणनीति के तहत कार्य करने की आवश्यकता होती है और विशेषज्ञ की मदद से इस कार्य को सफलतापूर्वक किया जा सकता है। आयोजन में सम्मिलित विशेषज्ञ इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडीज के योगेश और राजीव ने विभिन्न परीक्षाओं, उनकी आवश्यकताओं, प्रारूप, समय, अवधि आदि का विवरण प्रतिभागियों से साझा किया। डॉ. राजीव ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सीएसआईआर-नेट, बीएआरसी, डीबीटी, आईसीएमआर, आईसीएआर, एएसआरबी, गेट और टीआईएफआर के बारे में जानकारी दी और 12 राज्यों द्वारा आयोजित एसईटी परीक्षाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फ़ेलोशिप, जीव विज्ञान क्षेत्र की भविष्य की संभावनाओं और विभिन्न वैज्ञानिक पदों के बारे में बताया, जो विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करके प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने संक्षिप्त या दिशात्मक अध्ययन, महत्वपूर्ण विषय, अभ्यास प्रश्न, लक्ष्य ऊंचा, फोकस ही सब कुछ, समय प्रबंधन, गलतियों को सुधारना और उन पर काम करना, अनुशासन ही कुंजी है जैसी परीक्षाओं को क्रैक करने के लिए टिप्स, ट्रिक्स और रणनीति भी प्रदान की। इस आयोजन में छात्रा समन्वयक के रूप में निशा यादव, नेहा सैनी, सोनम कुमारी एवं मोनिका ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य प्रो. सुरेंद्र सिंह, डॉ. तेजपाल, डॉ. नीलम यादव सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago