Home

हकेवि में बाजरे से बने खाद्य उत्पादों पर आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन

कुलपति बोले प्रशिक्षण के प्रयोग से मिलेगा लाभ

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य उत्पादों के विकास में जुटीं महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण व उनके प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक बिजनेस मॉडल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। फीड द ग्रोइंग इंडिया विद द गुडनेस ऑफ बाजरा प्रोडेक्ट्स पर केंद्रित इस कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस कार्यशाला के समापन के साथ एक नई शुरुआत हुई है और मुझे आशा है कि यहां अर्जित प्रशिक्षण का लाभ प्रतिभागी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उठायेंगे।

कुलपति ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा विज्ञान भारती हरियाणा व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साइंस फोर इक्विटी, एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट (सीड) के साझा प्रयासों से आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से अवश्य ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं लाभांवित होंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित विज्ञान भारती हरियाणा की उपाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने भारतीय खाद्यान्नों की उपयोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से पोषक खाद्यान्नों के प्रचार-प्रसार में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सविता बुधवार ने बताया कि सीड के सहयोग से आयोजित इस पाँच दिवसीय इस कार्यशाला के अंतर्गत करीब तीस महिला प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया और समापन सत्र में उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के सह-संयोजक प्रो. सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में विश्वविद्यालय शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. दिनेश कुमार व शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान भी उपस्थित रहीं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago