Home

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राजभाषा नीति एवं क्रियान्वयन पर कार्यशाला आयोजित

गृह मंत्रालय के उपनिदेशक (कार्यान्वयन) कुमार पाल सिंह रहे उपस्थित


महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में राजभाषा अनुभाग व नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), महेंद्रगढ़ की ओर से राजभाषा नीति एवं क्रियान्वयन विषय पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उपनिदेशक (कार्यान्वयन) श्री कुमार पाल सिंह विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।

गृह मंत्रालय के उपनिदेशक (कार्यान्वयन) कुमार पाल सिंह

इसके लिए विश्वविद्यालय समय-समय कार्यशालाओं के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहा है। कुलपति ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से अवश्य ही प्रतिभागियों को राजभाषा नीति को समझने व उसके कार्यान्वयन में सहायता मिलेगी। उन्होंने कार्यशाला के विशेषज्ञ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। कार्यशाला की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुई। तत्पश्चात विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने स्मृति चिह्न भेंटकर विशेषज्ञ का स्वागत किया। विशेषज्ञ वक्ता का परिचय केनरा बैंक, गुरुग्राम के श्री मिहिर मिश्रा ने प्रस्तुत किया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित कुमार पाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में राजभाषा की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। उन्होंने राजभाषा के महत्त्व और उसकी आवश्यकता का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह से राजभाषा के प्रति सजगता उपयोगी है।

उन्होंने भारत के विकास में भाषा के महत्त्व का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित देशों को देखें तो यह स्पष्ट रूप से सामने आता है कि उनकी उन्नति निज भाषा के प्रचार-प्रसार से हुई है। फिर वो चाहे जर्मनी में जर्मन हो या फ्रांस में फ्रेंच।भाषा के स्तर पर भारत में अंग्रेजी के उपयोग और उसके पीछे के ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए श्री कुमार पाल ने राजभाषा के महत्त्व और उसके उपयोग के लिए कार्यशाला में सम्मिलित प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कार्यशाला के अंत में विश्वविद्यालय के हिंदी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि अवश्य ही विश्वविद्यालय कुलपति के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञ द्वारा दी गई जानकारी से प्रतिभागी नराकास के सदस्य कार्यालय व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिभागी लाभांवित होंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago