बक्सर:नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। इसमें शहरी स्थानीय निकाय बक्सर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यशाला में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सर की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
महिला आरोग्य समिति की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर UHSND के संचालन की स्थिति पर विचार किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के हर 2500 की आबादी पर एक शहरी आशा के चयन का प्रस्ताव रखा गया। छह प्रस्तावित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए स्थल चयन और प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सर के मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही गई। अस्पताल परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना पर भी विचार हुआ।
कार्यशाला में नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला गंगा समिति के परियोजना पदाधिकारी, UPHC बक्सर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक, जन आरोग्य समिति के सदस्य मनीष सिन्हा और मनोज श्रीवास्तव, महिला आरोग्य समिति की अध्यक्ष, ANM और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment