Home

ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कार्यशाला

दरभंगा:जीविका के डीपीसीयू कार्यालय में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के तहत एक दिवसीय कार्यशाला हुई। डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में सभी विषयगत प्रबंधक, प्रखंडों के बीपीएम और जीविकोपार्जन विशेषज्ञ शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। जीविका इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिलटू ने जीविका दरभंगा द्वारा रोजगार और प्रशिक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को अधिक अवसर देने की रणनीति बनाई जा रही है।

आरसेटी की प्रशिक्षिका नीतू कुमारी ने बताया कि जीविका के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उन्हें बैंकों से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

जेआईटीएम स्किल्स प्रशिक्षण केंद्र के राज्य प्रबंधक वैभव दयाल ने कौशल विकास की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि देश और राज्य के आर्थिक व सामाजिक विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने DDU-GKY प्रोजेक्ट की सफलता पर चर्चा करते हुए बताया कि इस योजना ने अब तक बेहतरीन परिणाम दिए हैं। इससे युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिली है।

कार्यशाला में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने जीविका के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago