Home

पारंपरिक कत्थक नृत्य की अनोखी प्रस्तुति से विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला गुलजार

सारण:बिहार के सोनपुर में पारंपरिक कत्थक नृत्य की अनोखी प्रस्तुति से विश्वप्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला का पर्यटन विभाग का मुख्य सांस्कृतिक मंच गुलजार हो उठा। जहां ग्यारहवीं की छात्रा लावण्या के भावविभोर करने वाले अनोखी प्रस्तुति से मंच के सामने बैठे दर्शकों ने भरपूर आनन्द उठाया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पटना से पहुंची लावण्या द्वारा कत्थक नृत्य के विभिन्न स्वरूपों को मंच पर प्रस्तुत किया। जिनके द्वारा सर्वप्रथम अवतरण, शिव वंदना, शुद्ध कत्थक नृत्य में थाट, उठान, आमद, तोड़ा, तिहाई और अंत में घुंघरू और तबले की जुगलबंदी से अपने नृत्य का समापन किया गया।

बताते चले कि बहुत कम समय में अपने पटना की रहनेवाली लावण्या राज अपने कला के माध्यम से बिहार के प्रमुख मंचो पर जिसमे बौद्ध महोत्सव, बिहार दिवस, कोशी महोत्सव, जानकी महोत्सव, देव महोत्सव, मंजूषा महोत्सव, कोटेशवर महोत्सव, मुणडेशवी महोत्सव सहित अन्य मंचो पर अपने प्रस्तुति से दर्शको के बीच लोहा मनवाया है।

वही जिला प्रशासन सारण की ओर से लावण्या राज को सम्मानित किया गया और लावण्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाए दी गई। वही मंच पर संगत कर रहे कलाकारों में बोल पढंत पर लावण्या के गुरु राजीव रंजन, गायन और हरमोनियम पर कमलेश कुमार सिंह, तबले पर राजेश कुमार सिंह शामिल रहे।

अन्य कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य की ऐसी छटा बिखेरी की बिहार के ग्रामीण अंचलों की लोक संस्कृति जीवन्त हो उठी। रंजीत कुमार के संयोजन में कलाकारों ने सर्प्रथम झूमर नृत्य की शानदार प्रस्तुति की। इसके बाद मिथलांचल की चर्चित लोक नृत्य जट जटिन की प्रस्तुति कर दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया। नृत्य में नायक नायिका की नोक झोंक, प्यार मोहबत से दर्शक रोमांचित रहे। वही बारहमासा नृत्य की प्रस्तुति ने बारहों महीने की विविधता भरी संस्कृति से परिचित कराया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago