Home

बीपीएससी कोचिंग का घर बैठे मिलेगा फायदा, 19 तक करें आवेदन

छपरा:हज भवन पटना में चल रही बीपीएससी कोचिंग का लाभ अब सारण जिले के छात्र अपने घर से भी ले सकेंगे। यह सुविधा ऑनलाइन मोड में पूरी तरह निशुल्क दी जाएगी। इसकी जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि छात्र को केवल ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसके जरिए छात्र सीधे हज भवन की क्लास से जुड़ सकेंगे।

क्लास में देश के टॉप विषय विशेषज्ञों के लेक्चर, गाइडलाइन और मार्गदर्शन मिलेंगे। छात्र अपने डाउट भी क्लियर कर सकेंगे। यह कोचिंग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार की राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत चलाई जा रही है। इसका संचालन मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षण में होता है।

बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए क्लास शुरू हो रहे हैं। पहले यह सुविधा केवल हज भवन में सीमित छात्रों को मिलती थी। अब इसे हर जिले में गैर आवासीय ऑनलाइन कोचिंग के रूप में बढ़ाया गया है।

रवि प्रकाश ने बताया कि यह अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए सुनहरा मौका है। इसमें बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई, मुस्लिम और जैन समुदाय के छात्र शामिल हैं। कोचिंग में जामिया, एएमयू जैसी यूनिवर्सिटियों के विशेषज्ञ फैकल्टी पढ़ाते हैं। हर साल यहां से बड़ी संख्या में छात्र सफल होते हैं।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले यूपीएससी, बीपीएससी, अन्य राज्यों की लोक सेवा आयोग या बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की किसी परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 12 जुलाई थी। अब इसे बढ़ाकर 19 जुलाई कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है। रवि प्रकाश ने शिक्षकों और समाज के सक्रिय लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago