Home

तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा से सुभाष चन्द्र बोस ने देश वासियों में जगा दी आजादी की अलख : सुरेंद्र

हाजीपुर(वैशाली)जिले के महुआ के लगुरांव बिलन्दपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बाकरपुर में आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई।

जयंती समारोह की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेंद्र राय ने की वही संचालन किसान नेता रामनाथ राय ने की। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन संघर्ष पर विस्तार से चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा की गुलाम भारत में सुभाषचंद्र बोस ने अपनी आई एस सी एस की डिग्री को यह कह कर जला डाला की भारत माता बेरी में जकरी हुई है ऐसी परिस्थती में मैं नौकरी नहीं कर सकता।भारत माता को आजाद कराने के लिए मेरा दायित्व है कि मैं भारत को आज़ाद कराने के लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी मैं दूंगा।

इसी संकल्प के साथ उन्होंने भारत के लोगों को तुम मुझे खून दो,मैं तुझे आजादी दूंगा का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया। और अपने जीवन के अन्तिम क्षण तक संघर्ष करते रहे।वही आज देश में पूंजीपतियों के प्रभाव में आकर देश की सार्वजनिक सम्पतियों को ओने पौने दामों में बेचा जा रहा है।इसलिए जात पात धर्म की राजनीति से ऊपर उठते हुए किसान मजदूर छात्र नौजवान सभी इस आंदोलन को करते हुए देश हित में कार्य करें।इस जयन्ती समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार,रविन्द्र प्रसाद सिंह,ललित कुमार घोष,सुदेव राम, प्रमोद कुमार राय,उमेश,कौशन कुमार, रतनेश सिंह,मनोज राय,राणेश पासवान,केशनाथ राम आदि के साथ साथ अनेकों लोग इस मौके पर उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago