बसंतपुर(सीवान)कोड़र धमई नदी व ब्रह्स्थान करही ख़ुर्द समेत अन्य छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाने को लेकर तैयारी तेज हो गयी है। छठ के मद्देनजर आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान के सचिव सह बसंतपुर पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के नेतृत्व में युवाओं की टीम व मजदूरों द्वारा छठ घाट की साफ-सफाई में जुट गए है साफ-सफाई, मिट्टी करण एवम पेटिंग का कार्य अंतिम चरण में है। संस्थान द्वारा ट्रेक्टर लगाकर छठ घाट पर मिट्टी गिरवाया जा रहा है। कोड़र धमई नदी पुल के पास करही ख़ुर्द,ब्रह्मस्थान करही ख़ुर्द छठ घाट पर साफ-सुथरा कराने और छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाने में युवा अपने-अपने कार्य में जुटे हुए हैं।इसके अलावे गंगा बाबा मठिया, धमई नदी सिपाह, नगौली, सिपाह शिवमंदिर आदि छठ घाटों में भी साफ-सफाई का कार्य जोरों पर जारी है। छठ पर्व को लेकर जोर शोर से तैयारी में जुटे है मौके पर संस्थान के सक्रिय टीम में राहुल कुमार, नीतीश कुमार, विवेक कुमार, नीरज कुमार, लक्ष्मण कुमार, उपेन्द्र कुमार, गुड्डू कुमार, सत्येंद्र यादव, अरविंद कुमार आदि साफ-सफाई कार्य में जुटे हुए थें
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment