बसंतपुर:बसंतपुर मुख्यालय में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा ब्लॉक गेट के पास एनएच 227 ए पर हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। सड़क पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान खेढ़वां गांव निवासी बच्चा लाल राम के 27 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सरोज किसी काम से बसंतपुर जा रहा था।
ब्लॉक गेट के पास मेन रोड पर उसकी बाइक फिसल गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेजा गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां उषा देवी और पत्नी रूबी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि बाइक से गिरने के कारण सरोज कुमार की मौत हुई है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment