चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी खराब हो जाने की खबर से चिंतित एक युवक
चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी खराब हो जाने की खबर से चिंतित एक युवक बिहार से शनिवार को रिम्स रांची पहुंचा। बिहार के वैशाली जिले से एमएससी पास युवक संजीव यादव ने रांची पहुंच कर लालू प्रसाद के लिए किडनी दान करने की इच्छा जताई।
लालू यादव के फैन हैं संजीव यादव
रांची के रिम्स परिसर स्थित पेइंग वार्ड के बाहर पत्रकारों से बातचीत में संजीव यादव ने कहा कि जब से उन्हें मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि उनके नेता लालू प्रसाद की किडनी खराब है, तब से वे काफी बेचैन थे, इसलिए किडनी दान करने के लिए वे रांची पहुंचे है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को किडनी देने पहुंचे संजीव राजनीति में भी रुचि रखते हैं। वे लालू के फैन हैं और बिहार में राजनीति करना चाहते हैं।
एक किडनी के भरोसे ही राजनीति करेंगे: संजीव यादव
संजीव कहते हैं कि वे एक किडनी लालू को दे देंगे और बची एक किडनी के भरोसे ही राजनीति करेंगे। संजीव दो भाई हैं। घर में परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। संजीव आगे राजनीति में ही अपना भविष्य देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे शादी नहीं करना चाहते है और आगे की जिंदगी ने लोगों की सेवा में बिताना चाहते हैं। इसके लिए वे हर तरह का त्याग करने को तैयार हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment