सारण:परसा थाना क्षेत्र के माड़र गांव में घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना 15 जून 2025 को हुई। पुलिस को सूचना मिली कि दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान बड़े भाई सन्नी कुमार ने छोटे भाई सोनू कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के परिजनों के बयान पर परसा थाना में कांड संख्या 188/25, दिनांक 15.06.25 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सन्नी कुमार, पिता दिनेश साह, निवासी माड़र को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में परसा थाना के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment