भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के माघर गांव के एक युवक का बनियापुर में टेम्पो पलटने से मौत हो गई है।मृत युवक माघर गांव के सुदामा महतो के तीस वर्षीय पुत्र जितेन्द्र महतो है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को सारण जिले के मोती छपरा गांव के पास एनएच 331 पर टेम्पो पलटने से युवक घायल हुआ था।घायल युवक का इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी लाया गया था।
जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद सहाजितपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर चली गई। सहाजितपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना संबंध में स्थानीय ने बताया कि जितेंद्र अपनी पत्नी राधा देवी व बच्चों के साथ अपने ससुराल बनियापुर थाने के लौवां छतवां गांव से घर आने के लिए बनियापुर में एक टेम्पो में सवार हुआ था।
रास्ते में मोती छपरा गांव के पास एनएच 331 पर टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे जीतेन्द्र, उसकी पत्नी और टेम्पो पर सवार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक ससुराल में शादी समारोह में भाग लेने गया था।
युवक के मौत की खबर मिलते ही माघर गांव में कोहराम मच गया। उसके कुछ परिजन सहाजितपुर थाना पहुंच गए। उसके घर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के रोने-बिलखने से घर पहुचे लोगों के आँखे नम हो गई। आसपास की महिलाएं परिजनों को संभालने व उन्हें सांत्वना देने में जुटी थीं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
उसे चार वर्ष व दो वर्ष की दो बेटियां व चार महीने का एकमात्र पुत्र है। युवक का ससुराल से घर लौटते समय रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। वह परिवार का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय पंकज मिश्रा, अंगद मिश्रा, रवि साह, भीम महतो, शिवनाथ साह, भोला महतो व अन्य ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बंधाया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment